राहुल गांधी ने उठाया गौतम अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी पर सवाल
नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना से प्रभावित साल 2020 में कारोबारी गौतम अडानी की दौलत में तेजी से बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल ने एक खबर ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि अडानी ने कमाई के मामले में 2020 में दुनिया के सबसे अमीर लोगों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस पर राहुल ने देश के आम लोगों से सवाल किया है कि आपकी कमाई इस दौरान कितनी बढ़ी है?
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- आपकी संपत्ति में 2020 में कितनी वृद्धि हुई है? शून्य.. आपको तो रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वो (अडानी) 12 लाख करोड़ रुपए कमा रहे हैं। उनकी संपत्ति में 50 फीसदी का इजाफा हो रहा है। क्या आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों और कैसे हो रहा है?

पाठको की राय